Himachal Tonite

Go Beyond News

भाजपा के पूर्व प्रभारी रामस्वरूप सैनी ने दिया इस्तीफा

भाजपा के टिकट आबंटन के बाद विद्रोह की ज्वाला अब हरोली में भी भड़क उठी है। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर जिले के प्रभारी रहे रामस्वरूप सैनी ने भाजपा पर उसूलों से भटकने का आरोप लगाते हुए त्यागपत्र दे दिया है। ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए सैनी ने कहा कि भाजपा उसूलों की बात करती है लेकिन अब उसूलों से भटक चुकी है। परिवारवाद की बातें करती थी लेकिन मंत्री महेन्द्र सिंह के बेटेे, चेतन बरागटा सहित कइयों को टिकट दे दिए गए। अगर देने ही थे तो धूमल के बेटे को भी दे देते टिकट, उसको क्यों वंचित रखा गया।

जब धूमल हारे तो उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया लेकिन उत्तराखंड में धामी को हारने के बाद भी क्यों मुख्यमंत्री बनाया गया? वहां भाजपा के उसूल कहां गए थे?

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *