Himachal Tonite

Go Beyond News

मुख्यमंत्री का सरकार बनाना मुंगेरी लाल के सपने जैसा – हर्षवर्धन चौहान

1 min read

शिमला,30 नव.कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रदेश में उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री सरकार बनाने के मुंगेरी लाल के सपने देख रहें है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता से विदाई तय है और इसकी शुरुआत हो चुकी है।

 प्रदेश कांग्रेस मीडिया के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके गृह जिला मंडी ने भी नकार दिया है।लोगों ने जिस उम्मीद के साथ कांग्रेस को अपना विश्वास व मत यहां से सासंद प्रतिभा सिंह को  दिया है कांग्रेस उन की उम्मीदों को हर हाल में पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि जो अपेक्षा उन्हें जयराम से थी वह सब धरी की धरी रह गई।मड़ी जिला के दो क्षेत्रो को छोड़ कर कही भी विकास नही हुआ।अपने इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर में उड़ते रहें और सड़कों की हालत कभी नही देखी जिस पर आम लोग चलते है।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के चार उप चुनावों के बाद भाजपा ने जनमत खो दिया है।प्रदेश में भाजपा चारों खाने चित हो गई है और अब उसने सरकार में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा ने लोगों की उम्मीदों के अनुसार काम किया होता तो उसे ऐसी करारी हार का मुंह नही देखना पड़ता।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विकास की जो गति प्रदेश को दी थी आज वह पूरी तरह ठहर गई है।प्रदेश करोड़ो के कर्ज में डूब चुका है।अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री लोकलुभावन में जुट गये है।उन्होंने कहा कि भाजपा को इससे अब कोई लाभ होने वाला नही क्योंकि लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।

हर्षवर्धन ने मुख्यमंत्री के उस बयान की भी जिसमें उन्होंने कांग्रेस को मुफ्त में हैलीकॉप्टर की सैर करवाने की बात कही है पर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह उनका अहंकार बोल रहा है।हैलीकॉप्टर उनकी अपनी जागीर नही है,यह प्रदेश की जनता का है,जिसका वह खुल कर दुरपयोग कर रहें है।जनता ही इस हैलीकॉप्टर में बैठने का अधिकार देती है और छिनती भी है।कांग्रेस को हेलीकॉप्टर में सैर करने का कोई शौक नही है।इसलिए मुख्यमंत्री को कांग्रेस पर अपनी ओछी भाषा पर संयम रखना चाहिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *