Himachal Tonite

Go Beyond News

वन मंत्री राकेश पठानिया ने झण्डूता में पौध नर्सरी का किया निरीक्षण

बिलासपुर 4 जून – वन एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया ने झण्डूता में वन विभाग द्वारा लगाई गई नर्सरी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा झंडूता पौध नर्सरी में 38914 विभिन्न प्रजाति के पौधे तैयार किये जा रहें हैं। इन पौधों को वन विभाग झंडूता रेंज के अंतर्गत आने वाले जंगलो में रोपित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन नर्सरी में आवला, अर्जुन, बेहड़ा, हरड, जामुन, दाडू, कचनार, खैर, बांस इत्यादि औषधीय, फलदार एवं पशु चारे के पौधे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वन नर्सरी में आंवले के 8132, अर्जुन के 6252, बेडे के 2173, हरड के 63, जामुन के 3861, दाडू के 10994, कचनार 2930, खैर के 1775 एवं बांस के 2734 पौधे तैयार किए गए हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वन विभाग की सभी नर्सरियों में जल भण्डारण और वर्मी कम्पोस्ट, स्प्रिकल सिस्टम के द्वारा नर्सरी पौधशाला में पौधों को सिंचाई की व्यवस्था की जाएंगी ताकि नर्सरी से जो भी पौधे निकले वो बेहतर प्रजाति के हो और उनकी जीवित प्रतिशतः में ज्यादा सुधार आए।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गर्मी के मौसम में घास के लिए जंगलों में आग ना लगाएं। उन्होंने बताया कि आगजनी वन सम्पदा नष्ट होने के साथ-साथ जंगलो में रहने वाले जीव जंतुओं के जीवन खतरे में रहता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *