Himachal Tonite

Go Beyond News

बद्दी में पेट्रोल पंप में कैसे भड़की आग जानिए

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में राष्ट्रीय मार्ग इलाहाबाद बैंक के सामने पेट्रोल पंप में आग लग गई। मिली जानकारी अनुसार पाइप का नोजल गाडी में फंसने के कारण पंप सड़क पर गिर गया और सड़क पर तेल गिरते ही हुए शॉट सर्किट से आग लग गई।

पंप ऑपरेटर संजय ने बताया कि एक कार चालक पंप पर पेट्रोल डलवाने आया।जब कर्मी गाड़ी में तेल डाल रहा था तो कार चालक ने एकदम से गाड़ी आगे बढ़ा ली। जिससे मशीन की नोजल गाड़ी में फंसी रही और मशीन नीचे गिर गई। मशीन के गिरने से हुए शॉर्ट सर्किट से आग फैल गई।  कर्मियों और आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाया गया। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप में आग लगने की सूचना उन्हें मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *