Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल: बेटी की जान बचाने को तेंदुए से भीड़ गया पिता

1 min read

सोलन : जिला सोलन में कसौली क्षेत्र के तहत जाबली पंचायत में घर के पास से तेंदुआ एक लड़की को उठा ले गया। सूजी गांव में 25 वर्ष की युवती को तेंदुआ घर के पास से उठाकर ले गया। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर युवती के पिता ने पत्थर व डंडों से अपनी बेटी को खूंखार जानवर के चंगुल से छुड़ाया।

सोमवार शाम करीब सात बजे पूजा अपने घर बाहर बने शौचालय के लिए निकली थी और इस दौरान घर के आंगन में तेंदुआ पहले से ही हमले की फ‍िराक में बैठा था। मौका पाते ही खूंखार जानवर लड़की को आंगन से उठाकर ले गया और शोर मचाने पर लड़की के पिता खेम राज बाहर निकले और तेंदुए का पीछा करने लगे।

इस घटना के करीब आधे घंटे बाद तेंदुआ फिर से खेमराज के आंगन में वापस पहुंच गया जिसे ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से पत्थर व डंडों से भगाया। बताया जा रहा है कि कई दिनों से गढ़खल, कसौली व सूची गांव के आसपास बीते कई दिनों से नर मादा तेंदुआ व उनके बच्चे घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने तेंदुए का पूरा परिवार क्षेत्र में देखा है। इसके बाद अब पूरा क्षेत्र दहशत में है।

जाबली पंचायत की प्रधान कल्पना ने बताया इस घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है व वन विभाग के अधिकारियों द्वारा तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *