Himachal Tonite

Go Beyond News

किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त के लिए किसानों ने किया सरकार का धन्यवाद

1 min read
ऊनाः प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की महत्पूर्ण योजनाओं में से एक है, जिसका लाभ पूरे देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2000 रुपए की आठवीं किस्त जारी कर दी है। यह धनराशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जा रही है।
किसानों को दी जा रही सहायता के लिए जिला ऊना के किसान केंद्र व प्रदेश सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। योजना के लाभार्थी एवं कोटला कलां निवासी रवि सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 2000 रूपए की आठवीं किस्त मेरे खाते में 14 मई को डाल दी गई है। उन्होंने बताया कि इस कोरोन काल में ये किश्तें हमें अपने बीज, खाद आदि की खरीद करने के लिए काफी सहायता मिली है। केंद्र सरकार जब 2000 रूपए की किस्त भेजती है, तो इससे हमें काफी मदद मिलती है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर का धन्यवाद।
वहीं ग्राम पंचायत हटली के किसान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू होने के बाद निरंतर मेरे खाते में तीन किस्तों में सालाना छह हजार रुपए की आर्थिक मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत उन्हें 2000 रूपये की आठवीं किस्त भी मिल चुकी है। कोरोना महामारी के दौर में यह धनराशि हमारे लिए काफी मददगार सिद्ध हो रही है और खेतीबाड़ी के छोट मोटे खर्चों में काफी मदद मिल रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *