Himachal Tonite

Go Beyond News

सहारा योजना के लिए ऑनलाईन आवेदन की भी सुविधा

1 min read

मंडी, 18 फरवरी: मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मंडी डॉ. देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाईन आवेदन भी किया जा सकता है । उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए एसएएचएआरए डॉट एचपी एसबीवाईएस डाट इन पर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है ।
उन्होंने बताया कि इस योजना में गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की आर्थिक मदद का प्रावधान है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए गंभीर रोगों में हर महीने 3 हजार रुपये उनके बैंक खाते में डाले जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य लंबी अवधि तक उपचार के दौरान रोगियों व उनके परिवारों को आने वाली वित्तीय और अन्य समस्याओं से निजात दिलाना है।
उन्होनंे बताया कि ऑनलाईन आवेदन करने पर अगर कोई समस्या आए तो स्वास्थ्य विभाग के जिला समन्वयक विकास कुमार से उनके मोबाईल नम्बर 98162-55492 पर कार्यालय समय में सम्पर्क किया जा सकता है ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *