उपमंडल कार्यालय कुल्लू में वाहन एवं लाईसेंस से सम्बंधित प्रत्येक कार्य आॅनलाईन व्यवस्था के तहत व्यवस्थितः- डा. अमित गुलेरिया
कुल्लू 03 अप्रैल। उपमंडल कार्यालय कुल्लू में अब वाहन एवं लाईसेंस से सम्बंधित प्रत्येक कार्य पूर्ण रूप से आॅनलाईन व्यवस्था के तहत व्यवस्थित किए गए हैं। यह जानकारी वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कुल्लू (नागरिक) डा. अमित गुलेरिया ने देते हुए बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत चंतपअंींद ेमूं चवतजंस में वाहन एवं लाईसेंस से सम्बंधित दस्तावेज अपलोड़ करने के बाद ही स्लाॅट बुकिंग के तहत होंगे तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालय में नहीं आना पड़ेगा। बुकिंग के तहत ही उन्हें अपने-2 दिन व समय पर कार्यालय में आना होगा। इससे उनका समय तथा धन दोनों की वचत होगी तथा अनावश्यक चक्कर भी कार्यालय में नहीं काटने पड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि लर्नर लाईसेंस व ड्राईविंग टेस्ट के लिए आवेदक अब स्लाॅट बुकिंग के तहत ही कार्य करवा सकेंगे तथा वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन कार्यालय के काउंटर पर किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्रित नहीं होगी। परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा 1 फरवरी, 2020 को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार वाहन व लाईसेसे से सम्बंधित 24 विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत लोकमित्र केन्द्र/काॅमन सर्विस सैंटरों पर प्रदान की जाएगी।

