Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदेश में भाजपा सरकार भी जनाकांक्षाओं पर खरी नही उतरी – अनिरुद्ध

1 min read
शिमला,28 अगस्त.कुसम्पटी के विधायक राणा अनिरुद्ध सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भाजपा के दुष्प्रचार से आगह करते हुए कहा है कि देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भाजपा की नीतियों व निर्णयों का ही परिणाम है जो आज प्रदेश को भुगतान पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार भी जनाकांक्षाओं पर खरी नही उतरी। प्रदेश में लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है और इसकी शुरुआत प्रदेश के चार उप चुनावों में कांग्रेस ने एक तरफ़ा जीत हासिल कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस शानदार जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी जो पूर्व की भांति जन भावनाओं के अनुरूप कार्य करेगी।
आज अपने जन सम्पर्क कार्यक्रम के तहत विधायक आपके द्वार ग्राम पंचायत कुफरी के शवाह और मुलकोटी में लोगों को सम्बोधित करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वह अपने इस चुनाव क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति परिचित रहें है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उन्होंने इन समस्याओं को दूर करना का पूरा बेड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि  क्षेत्र के लोगों के असीम प्यार की बजह से वह विधानसभा में पहुंचे है,इसके लिए उन्होंने लोगों का आभार जताया।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि शिमला के साथ लगता कुसम्पटी का यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं का आह्वान किया कि उन्हें पर्यटन के व्यवसाय को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं को बढ़ते नशे के प्रति भी सचेत किया।
अनिरुद्ध सिंह ने इस दौरान लोगों की मांगों और समस्याओं को भी सुना। उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह क्षेत्र के विकास के प्रति सदैब समर्पित हैं।
इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल,महिला जिलाध्यक्ष रिंकू वर्मा,मनोज ठाकुर,चमन ठाकुर,शशि ठाकुर,अंजना चौहान, चंद्र ठाकुर,किशोर ठाकुर,टेक चंद ठाकुर,प्रदीप ठाकुर,रुचिका सिंह,अशोक ठाकुर,संजय ठाकुर,अमित ठाकुर,सुरेन्द्र ठाकुर,रविंद्र ठाकुर,अमर सिंह,धर्म सिंह,मदन शर्मा,विनय ठाकुर,भूपेश बक्शी,भूपराम शर्मा,शेर सिंह ठाकुर,कुंदन सिंह,तारा सिंह,महिंद्र ठाकुर,दिनेश ठाकुर,मनोज ठाकुर,निरमा राम,लेख राज,हरि सिंह ठाकुर,अजय ठाकुर, हरिकृष्ण के अतिरिक्त कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *