Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में बांटी गयी 58 करोड़ से अधिक की आवश्यक वस्तुएं : एडीसी

1 min read

हमीरपुर, 02 फरवरी – हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 302 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से सितंबर से दिसंबर 2022 तक 58.96 करोड़ रुपये की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।
जिला स्तरीय जनवितरण समिति की आज हुई बैठक में यह जानकारी देते हुए अपर उपायुक्त (एडीसी) जितेंद्र संजटा ने बताया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की लागू योजनाओं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कुल 302 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जिले के 1,49,275 परिवारों की 5,51,882 आबादी को आटा, चावल, दाल, तेल, नमक और शक्कर जैसी खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *