Himachal Tonite

Go Beyond News

पर्यावरण संरक्षण हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व -डॉ. सैजल

1 min read

????????????????????????????????????

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है तथा जन-जन की एकजुटता से ही पृथ्वी को सुरक्षित रखा जा सकता है। डॉ. सैजल आज यहां सारथी संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

सारथी संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से प्रथम जून, 2022 से 05 जून, 2022 तक जन-जन को पर्यावरण की दिशा में जागरूक बनाने के लिए पर्यावरण सप्ताह का आयोजन कर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

डॉ. सैजल ने कहा कि यदि अब मनुष्य ने प्रकृति को नहीं सहेजा तो सभी प्राणियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में न केवल जन-जन को पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना होगा अपितु रसायनिक खेती को भी छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन एक-दूसरे पर निर्भर हैं और पर्यावरण को सहेज कर ही भविष्य को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा गम्भीर प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग एवं विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं द्वारा नियमित रूप से पौधरोपण कार्यक्रमों के माध्यम से वृक्ष रोपण किया जा रहा है। इन प्रयासों के फलस्वरूप राज्य के हरित आवरण में सत्त वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’ कार्यान्वित कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में 01 लाख 70,000 किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।

उन्होेंने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधार्द दी और आशा जताई कि सारथी संस्था भविष्य में भी अपने सकारात्मक प्रयासों को जारी रखेगी।

आयुष मन्त्री ने इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

संस्था के अध्यक्ष सुभाष सकलानी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संस्था ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया। उन्होंने अवगत करवाया कि प्रथम जून, 2022 को प्राथमिक स्तर के स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, 02 जून को पर्यावरण विषय पर कवि सम्मेलन, 03 जून को भाषण प्रतियोगिता, 04 जून को पर्यावरण विषय पर सोलन में रैली आयोजित की गई तथा 05 जून, 2022 को मैराथन का आयोजन किया गया।

संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जी.आर. साहिबी ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

भाषण प्रतियोगिता में सैंट ल्यूक्स स्कूल के कनक भारद्वाज प्रथम, गुरूकुल इंटरनेश्नल स्कूल की दीया ठाकुर द्वितीय तथा सनातन धर्म विद्यालय सोलन की पलक तृतीय स्थान पर रही। मैराथन की लड़कों की वरिष्ठ श्रेणी में टींकू शर्मा पहले, विशाल राजपूत दूसरे तथा रविन्दर तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की श्रेणी में निकिता पहले, आंचल दूसरे तथा प्राची तीसरे स्थान पर रही। मैराथन की लड़कों की जूनियर श्रेणी में लक्की प्रथम, मनीष द्वितीय तथा आरजू़ तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की जूनियर श्रेणी में रिद्धिमा पहले, सान्वी दूसरे तथा भूमिका तीसरे स्थान पर रही।

इस अवसर पर शिक्षा क्रान्ति मंच की पर्यावरणविद एवं शिक्षिका नीलम राजपूत को सामाजिक उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

प्रणव थियेटर के कलाकारों ने इस अवसर पर पर्यावरण विषय पर एक नुक्कड़ नाटक तथा टैगोर इंटरनेश्नल विद्यालय द्वारा समूहगान प्रस्तुत किया गया।

दुग्ध पशु सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्याकरिणी सदस्य पवन गुप्ता, ग्राम पंचायत सपरून की प्रधान रेणु, भाजपा महामन्त्री संजीव सूद, भाजपा की मीना ठाकुर एवं अरूणा शर्मा, सारथी संस्था के महासचिव अनिल भनोट, पुरूषोत्तम चौधरी, ब्रिजेश सकलानी, अन्य पदाधिकारी, विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *