Himachal Tonite

Go Beyond News

बेशर्मी की हद पार बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

1 min read

पावंटा साहिब – पुलिस थाना पांवटा के बद्रीपुर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति हरियाणा का बताया जा रहा है ।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हरियाणा निवासी बुजुर्ग महिला के बेटे का दोस्त बताया जा रहा है।

रात के समय उन दोनों ने कहीं बैठकर शराब पी और शराब पीने के बाद दोनों बुजुर्ग महिला के पास कमरे में ही सोए हुए थे रात के समय आरोपी ने इस दुष्कर्म अंजाम दिया ।

जब सुबह लोगों को इसकी सूचना मिली तो ना केवल इस आरोपी की लोगों ने पिटाई की बल्कि पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार भी करवा दिया। आरोपी हरियाणा का रहने वाला बताया गया।
वही पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है। जिसमें महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म की बात कही जा रही है।

उधर, एसपी सिरमौर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *