Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदेश में कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से भाजपा नेताओं की नींद उड़ती जा रही

1 min read
शिमला,29 अप्रैल प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें कांग्रेस की नही अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से भाजपा नेताओं की नींद उड़ती जा रही है। सासंद प्रतिभा सिंह का  पार्टी अध्यक्ष बनना प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिये गौरव की बात है।
कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा भाजपा नेताओं के बयान पर जवाबी हमला करते हूए कहा है कि प्रदेश में उप चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को चारों खाने चित किया है।उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा करारी शिकस्त देकर भाजपा की बोलती बंद की है।
 किमटा ने कहा कि प्रतिभा सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्तओं में नए जोश का रक्त संचार हुआ है और इसे देख कर भाजपा के अंदर खलबली मच गई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के  चारों कार्यकारी अध्यक्ष,सभी पदाधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ लोगों के बीच पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में  उतरेगी।
उन्होंने कहा कि 5 मई को प्रतिभा सिंह का चौड़ा मैदान स्थित अम्बेडकर चौक पर भव्य स्वागत किया जाएगा।उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित  चारो कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,राजेद्र राणा,पवन काज़ल व विनय कुमार सहित सभी कांग्रेस नेताओं का भी अभिनंदन किया जाएगा।इसके पश्चात प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *