Himachal Tonite

Go Beyond News

बड़सर में ड्राईविंग टैस्ट 5 मार्च और वाहनों की पासिंग 23 को

1 min read

बड़सर 02 मार्च। एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने बताया कि उपमंडल के ड्राईविंग लाइसेंस के आवेदकों के टैस्ट 5 मार्च को समोह के मैदान में होंगे। उन्होंने बताया कि ड्राईविंग टैस्ट के लिए स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य है। यह बुकिंग 2 से 4 मार्च तक होगी तथा स्लॉट खुलने का समय सुबह 11 बजे रखा गया है। स्लॉट बुकिंग के बगैर किसी भी व्यक्ति का ड्राईविंग टैस्ट नहीं होगा। एसडीएम ने बताया कि बड़सर में वाहनों की पासिंग 23 मार्च को होगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *