Himachal Tonite

Go Beyond News

पेयजल के सभी 41 सैम्पल की रिपोर्ट ठीक

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा सोलन के विभिन्न क्षेत्रों से जांच के लिए भेजे गए पेयजल के सभी 41 सैम्पल की रिपोर्ट ठीक पाई गई है। यह जानकारी आज यहां जिला सोलन के खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त एल.डी. ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि जांच में साॅस के 39, जूस के 30 तथा पनीर के 13 सैम्पल की रिपोर्ट भी ठीक पाई गई है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल के 21 में से 07 सैम्पल मानकों पर खरे उतरे हैं।
एल.डी. ठाकुर ने कहा कि जिला बिलासपुर के घागस एवं घुमारवीं में खाद्य सुरक्षा के नियमों के बारे में दुकानदारों एवं उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए 02 जागरूकता शिविर भी आयोजित किए गए। इन शिविरों में 55 दुकानदारों एवं उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *