Himachal Tonite

Go Beyond News

डॉ शिव कुमार और बलबीर सिंह को मिली प्रोमोशन

1 min read

हिमाचल पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के प्रोमोशन की खबर सामने आई है। दोनों अधिकारी को एएसपी से एसपी में प्रोमोट किया गया है।

बता दें कि प्रोमोशन पाने वाले अधिकारी हैं डॉ शिव कुमार और बलबीर सिंह। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश के बाद एएसपी रैंक के इन पुलिस अफसरों को एसपी बनाया गया है।

इस संबंध में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव रामसुभग सिंह द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। दोनों वर्ष 2007 बैच के एचपीएस अधिकारी हैं।

वहीं, बलवीर सिंह को कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित नार्थ रेंज में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो का एसपी नियुक्त किया गया है। वह अभी मंडी जिला स्थित तृतीय इंडियन रिजर्व बटालियन पंडोह में बतौर एएसपी सेवारत थे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *