Himachal Tonite

Go Beyond News

जुलाई तक तैयार होगी लठियाणी-मंदली पुल की डीपीआरः वीरेंद्र कंवर

ऊना, 25 अप्रैल: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज साढ़े 33 करोड़ रूपए की लागत से बनाए जा रहे बीहडू-ऊना एनएच-503 ए का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को समयसीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मदनपुर बसोली, टांडा तथा तलाई में सड़क निर्माण का कार्य जांचा। इस दौरान लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं भी बताई, जिस पर वीरेंद्र कंवर ने वर्षा जल निकासी की व्यवस्था, रिटेनिंग वॉल बनाने का आश्वासन दिया, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि एनएच के किनारे यात्रियों की सुविधा के लिए रेन शैल्टर भी बनाए जाएंगे। उन्होंने तलाई में पंचवटी पार्क बनाने का आश्वानस भी दिया, जिससे वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों तथा लोगों को व्यायाम करने तथा घूमने के लिए उपयुक्त स्थान मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना से बीहड़ू तक पहुंचने के लिए 16 किमी लंबी सड़क के सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
इसके अतिरिक्त ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने बताया कि लठियाणी-मंदली पुल की डीपीआर जुलाई माह तक तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएंगी, तो इसका शिलान्यास किया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *