Himachal Tonite

Go Beyond News

स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

1 min read

सोलन, दिसम्बर 11 – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित संयुक्त निदेशक डाॅ. अनीता महाजन ने जिला में कोविड-19 प्रबन्धन तथार हिम सुरक्षा अभियान के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिम सुरक्षा अभियान तथा कोविड-19 रोगियों की देखभाल व उनके रोग के सन्दर्भ में व्यापक चर्चा की गई। बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों तथा खण्ड स्वास्थ्य शिक्षकों व स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को कोविड-19 रोग के बचाव के सम्बन्ध में आवश्यक पग उठाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने निर्देश दिए कि कोविड-19 रोगियों की समुचित देखभाल सुनिश्चित बनाई जाए।

कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह ने सहारा योजना व आपदा प्रबन्धन विषयों पर आवश्यक जानकारी व दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सहारा योजना के लाभार्थियों से अपने जीवन प्रमाण पत्र शीघ्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाने की अपील की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वी.के. गोयल ने जिला में कार्यान्वित किए जा रहे हेल्थ एण्ड वेलेनस केन्द्रों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रतिदिन जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने तथा टेली मेडिसन सम्बन्धी कार्यां के सुधार के लिए सुझाव भी दिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *