Himachal Tonite

Go Beyond News

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल अभियान शुरू

1 min read

शिमला/ रोहड़ू,16 जुलाई.जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने आज भाजपा सरकार के सेब बागवानों की  उपेक्षा के विरोध में सरकार के खिलाफ हल्लाबोल अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह तथा रोहड़ू के स्थानीय विधायक कांग्रेस महासचिव मोहन लाल ब्राक्टा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित सेंकडो लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया।
विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान अपने सम्बोधन मे जयराम सरकार पर आरोप लगाया की उन्होंने बागवानों की कमर तोड़ कर रख दी है।उन्होंने बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह को भी आड़े हाथ लेते हुए उन्हें बागवानों की कोई भी चिंता नही है।  उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले साल से कोई सबक नही लिया और इस बार भी सेब बागवानों को राम भरोसे छोड़ दिया है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ने जीएसटी की दरों में कमी की घोषणा कर बागवानों की आंखों में धूल झोंकने  का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे बागवानों के साथ एक बड़ा धोखा करार देते हुए कहा कि आज कार्टन 60 से 80 रुपए के बीच मिल रहा है जबकि ट्रे का एक बंडल 700 से 800 रुपए के बीच मिल रहा है।उन्होंने कहा कि इस बार इनके मूल्यों में भारी बढ़ोतरी से बागवानों की कमर टूट गई है ।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार ने  बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में बागवानी विकास के लिये 1134 करोड़ का एक प्रोजेक्ट लाया था, आज उसका कही कोई पता ही नही है।इसका पैसा कहा खर्च किया गया,कहाँ कोल्ड स्टोर बने इसकी किसी को कोई जानकारी नही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही इसकी जांच करेगी और दोषियों को बख्शा नही जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बागवानी विकास की अनेक योजनाएं बनाई जबकि भाजपा ने इन योजनाओं को दर किनार करते हुए बागवानों के साथ एक बड़ा अन्याय किया है।उन्होंने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस चुप बैठने वाली नही और इसके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने अपने सम्बोधन में आरोप लगाया कि भाजपा ने  हमेशा ही बागवानों की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सोची समझी रणनीति के तहत देश प्रदेश के किसानों व बागवानों के हितों पर कुठाराघात कर रही है! उन्होंने कहा कि भाजपा रोहड़ू के विकास का झूठा श्रेय लेने का झूठा प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि रोहड़ू का विकास वीरभद्र सिंह की देन है,जिसे कोई झुठला नही सकता।उन्होंने बागवानों से एकजुट होकर भाजपा की तानाशाही के खिलाफ आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि अब इस सरकार का जाने का समय आ गया है।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही भाजपा की जन विरोधी नीतियों से लोंगो को मुक्ति दिलाई जाएगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा ने भाजपा की बागवान विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी ने आज सरकार के खिलाफ हलाबोल का आगाज शुरू कर दिया है।उन्होंने कहा कि बागवानों की आवाज को दबने नही दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक की बागवानों के हितों को सुरक्षित नही किया जाता और बड़े हुए मूल्यों को वापिस नही लिया जाता।
अतुल शर्मा ने हलाबोल में उपस्थित बागवानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ किसी भी अन्याय को सहन नही करेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *