Himachal Tonite

Go Beyond News

केंद्र द्दारा किये जा रहे शोध कार्यों को प्रदर्शित

      भा.कृ.अ.प.-केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला के 74वें स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले किसान दिवस एवं एस.सी.एस.पी. योजना के अंतर्गत किसान मेले पर इस केंद्र द्दारा किये जा रहे शोध कार्यों को प्रदर्शित करने हेतु 23दिसम्बर,2022 को एक कृषि स्टॉल लगाने हेतु विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था । इस मौके पर डॉ. यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन, हिमाचल प्रदेश के उप-कुलपति डॉ. राजेश्वर चंदेल, मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे । इस मौके पर केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला के निदेशक डॉ. देवेंद्र पांडे एवं पूर्व निदेशक डॉ. एन.के.पांडे,पंचायत प्रधान श्रीमती कांचन देवी तथा अन्य गणमान्य वैज्ञानिक तथा अन्य गणमान्य मेहमान मौजूद थे । इस केंद्र के कृषि स्टॉल पर मुख्य अतिथि तथा किसानों को इस केंद्र के शोध कार्यों को प्रदर्शित करने हेतु इस केंद्र के अध्यक्ष डॉ. कल्लोल कुमार प्रमाणिक, डॉ. धर्म पाल, प्रधान वैज्ञानिक मौजूद थे । कृषि स्टॉल लगाने हेतु इस केंद्र के तकनीकी सहायक श्री बलदेव सिंह, श्री तिलक राज तथा श्री मोलक राम, कुशल सहायी कर्मचारी श्री ओम प्रकाश तथा अन्य कर्मचारी श्री यशपाल एबं श्री प्रशांत ने मदद की । मुख्य अतिथि ने हमारे सटॉल पर बहुत अधिक दिलचस्पी ली तथा प्रदर्शनी हेतु रखे हुये उद्यान तथा खाद्यान के लाईव स्टॉक को बडे गौर से देखा तथा इनकी मेहता को समझा । इस केंद्र के लाईव स्टॉक में सेब, आडू, कीवी, पूसा खोड की जल्द तैयार होने वाली किस्मों के पौधे, ड्वारफ रूट स्टॉक,  ऑफ सीजन में तैयार होने वाली स्ट्राबेरी के पौधे तथा खाद्यान्न में गेहूं व जौ की किस्मों के बीज शामिल थे ।  मुख्य अतिथि ने हमारे इन प्रदर्शनी हेतु रखे गये मैटिरियल का बडे ध्यान से निरिक्षण किया तथा अपनी प्रशन्नता जाहिर की तथा इनका अधिक से अधिक उत्पादन/तथा पौधे तैयार कर किसानों को लाभ पहुंचाने हेतु हमारे केंद्र से आग्रह किया ।  इसके अतिरिक्त किसानों ने भी हमारे केंद्र पर तैयार किये जाने वाले पौधों हेतु अपनी दिलचस्पी दिखाई तथा इनकी बहुत मांग की । इस केंद्र के अध्यक्ष डॉ. कल्लोल कुमार प्रमाणिक ने किसानों और बागवानों को मांग के अनुरूप यथा सम्भव पौधे उपलब्ध करवाने हेतु किसानों को आश्वस्त किया । ईस मौके पर दूरदर्शन तथा रेडियो के मद्यम से भी अध्यक्ष डॉ. कल्लोल कुमार प्रमाणिक ने वार्ता दिया !      

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *