Himachal Tonite

Go Beyond News

एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के लेक्चरर के सीधे साक्षात्कार 7 को

1 min read

हमीरपुर, अक्तूबर –  उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग विषय के लेक्चरर का एक पद पीरियड के आधार पर सीधे साक्षात्कार से भरा जाएगा। महाविद्यालय डीन के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके साक्षात्कार 7 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से आरंभ होंगे।

आवेदक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग या फॉरेस्ट इंजीनियरिंग अथवा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमटेक होना चाहिए तथा उसने नेट या सेट पास किया हो। पीएचडी डिग्रीधारक  को नेट-सेट में छूट मिल सकती है। चयनित उम्मीदवार को प्रति घंटा 1000 रुपये और प्रतिदिन अधिकतम 3000 रुपये मानदेय मिलेगा। साक्षात्कार के समय आवेदक अपने सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां और फोटो प्रतियां साथ लाएं। साक्षात्कार के लिए किसी भी उम्मीदवार को अलग से पत्र नहीं भेजे जाएंगे और न ही साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को कोई टीए-डीए दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *