Himachal Tonite

Go Beyond News

धर्मपुर के  विधायक श्री चंद्रशेखर ने किया जाइका वानिकी परियोजना मुख्यालय शिमला  का दौरा

आज दिनांक 03/03/2023  को हिमाचल प्रदेश जाइका वानिकी परियोजना मुख्यालय पाटरहिल शिमला में धर्मपुर के विधायक श्री चंद्रशेखर ने मुख्यालय परिसर का दौरा किया।  इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक श्री नागेश कुमार गुलेरिया ने विधायक चंद्रशेखर का स्वागत किया।
विधायक चंद्रशेखर ने परियोजना अधिकारियों से धर्मपुर विधानसभा में हो रहे जाइका के तहत कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की और धर्मपुर में परियोजना के माध्यम से आजीविका वृद्धि के कार्य कैसे शुरू हो सके इस बारे में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।श्री नागेश कुमार गुलेरिया ने विधायक चंद्रशेखर को परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए  बताया कि जापान अन्तराष्ट्रीय  सहयोग  एजेन्सी द्वारा  वित पोषित   वानिकी परियोजना  हिमाचल  प्रदेश  के  7 जिलों  किनौर, कुल्लू, शिमला, बिलासपुर, मन्डी, कांगडा और लाहौल  एवम स्पिति  में  मार्च  2018 से कार्यान्वित  है और  हिमाचल प्रदेश के वन पारिस्थितिकी तंत्र  प्रबंधन में सुधार व  किसानों व ग्रामीण महिलाओं   की आजीविका वृद्धि  हेतु  निरंतर  प्रयासरत है।
मुख्य परियोजना निदेशक श्री गुलेरिया ने विधायक  चंद्रशेखर को आश्वश्त किया किया की धर्मपुर में स्टाके,बटन मशरुम के उत्पादन के लिए परियोजना के माध्यम से स्थानीय  लोगों को  वैज्ञानिकों के द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर परियोजना निदेशक श्री श्रेष्ठा नन्द , वैज्ञानिक डॉ. लाल सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *