Himachal Tonite

Go Beyond News

आरटी-पीसीआर टैस्ट में पाॅजीटिव निकले 90 लोगों का ब्यौरा

1 min read

हमीरपुर 24 मई- जिला में 90 और लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। आरटी-पीसीआर टैस्ट में इनकी पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि इनके सैंपल 22 मई को लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट 23 मई देर शाम को प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि कांगू क्षेत्र के गांव ढोआं दा पंगा में 11 लोगोें, इसी क्षेत्र के गांव मंझेली में 7 लोगों और दुघाना में 4 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। खग्गल, बोहनी, कुडुआं दी धार, भरमाड, समताना, धमरोल, ढनवान और कोटलू में 3-3 लोग, अणु कलां, नेरी, छत्रैल, स्वाना, वार्ड नंबर-4 सुजानपुर, काही दी बहल, भवरान, ककरोल और जाहू में 2-2 लोग संक्रमित निकले हैं।
इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, गांव जिजवीं, घलोरा, कुथड़ी, भेडू, सासन, झटारी, ब्ल्यूट, घुमारडा, विकासनगर, वार्ड नंबर-1 अणु, लाहड़ी, भरमोटी, गगल, चडून, वार्ड नंबर-3 नादौन, रक्कड़ क्षेत्र के गांव चैली, चैड़ू, सकरोह, चकराला, बुडाणा, नालवीं, खोरड़, बडियाणा, बैरी भटटा और बडैर में एक-एक पाॅजीटिव मामला सामने आया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *