Himachal Tonite

Go Beyond News

उपायुक्त राघव शर्मा ने दिव्यांगों को वितरित किए निशुल्क कृत्रिम अंग

1 min read

ऊना, 23 मार्च: जिला प्रशासनसामाजिक न्याय एवं आधिकारिताजिला कल्याण विभागरेड क्रॉस सोसाइटी व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम केंद्र मोहाली के संयुक्त तत्वावधान में प्रेम आश्रम ऊना में उपमंडल स्तरीय कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गयाजिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की।
इस अवसर पर राघव शर्मा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी दिव्यांग सबल बने। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीब असहाय व दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गई है। दिव्यांगजनों को प्रतिमाह 1500 रूपये पेंशन दी जा रही है। इसके अतिरिक्त उन्हें उनकी आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग व उपकरण भी निःशुल्क उपलब्ध करवाएं जाते है। उन्होंने बताया कि आज 67 दिव्यांगों को 100 उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। यह उपकरण गत वर्ष दिए जाने थे लेकिन कोरोना महामारी के चलते इनका वितरण संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों के इस्तेमाल से दिव्यांगजनों का जीवन सुगम होगा, जिससे उन्हें अपना जीवन बेहतर तरीके से व्यतीत करने में मदद मिलेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *