Himachal Tonite

Go Beyond News

कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत

1 min read

सिरमौर, अप्रैल 08 : जिले के राजगढ़ क्षेत्र के 67 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हो गई है। संक्रमित मेडिकल कॉलेज नाहन के कोविड वार्ड में उपचाराधीन था, लेकिन आज उसने दम तोड़ दिया। संक्रमित बुजुर्ग का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग क्षय रोग, हृदय रोग और सांस की बीमारी से पीड़ित था। जिसे गंभीर हालत के चलते राजगढ़ अस्पताल से नाहन मेडिकल कॉलेज में 4 अप्रैल को दाखिल किया गया था। बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव भी था। सिरमौर में कोरोना के 104 सक्रिय मामले हैं। जिले में अब तक 228 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने  कोरोना संक्रमित बुजुर्ग के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था। कहा कि मृतक का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *