Himachal Tonite

Go Beyond News

पंजाब की सीमा से सटे वनखंडी में मिला 24 घंटे से लापता व्यक्ति का शव

ऊना, 27 जून : जिला के बॉर्डर वनखंडी में 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक धर्मपाल निवासी ईसपुर सोमवार से अपने घर से लापता था। परिजनों ने स्तर पर व्यक्ति को तलाशने की कोशिश की, लेकिन धर्मपाल का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने व्यक्ति की तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह व्यक्ति  का शव पंजाब की सीमा से सटे वनखंडी में बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

फ़िलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान धर्मपाल पुत्र छांगा राम निवासी ईसपुर के रुप में हुई हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *