Himachal Tonite

Go Beyond News

डीसी ने मेडिकल कालेज स्थल का निरीक्षण किया

हमीरपुर 03 फरवरी – उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने बुधवार को जोल सप्पड़ में मेडिकल कालेज के नए परिसर के निर्माण स्थल का दौरा किया।  नादौन के एसडीएम विजय धीमान, बीडीओ अपराजिता चंदेल और अन्य अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंची उपायुक्त ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उपायुक्त ने एचपीएमसी के कोल्ड स्टोर एवं प्रसंस्करण इकाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके समग्र शिक्षा अभियान की भी समीक्षा की।

देवाश्वेता बनिक ने गांव नौहंगी में पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत हस्तशिल्पकार करतार सिंह के घर जाकर उन्हें पद्मश्री पुरस्कार के लिए बधाई दी तथा उन्हें शॉल-टोपी एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके सम्मानित किया।  इस दौरान उपायुक्त ने करतार सिंह द्वारा बांस से बनाई कई कलाकृतियों का अवलोकन भी किया। इन कलाकृतियों की सराहना करते हुए देवाश्वेता बनिक ने कहा कि बहुत ही बारीकी से तैयार की गई बांस की ये अद्भुत कलाकृतियां सचमुच सबके मन में कौतुहल पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि करतार सिंह को पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से अलंकृत करके केंद्र सरकार ने उनके  इस अनोखे हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है। उपायुक्त ने कहा कि यह हमीरपुर जिला ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *