Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल की राजधानी में ढली टनल पर मंडराया खतरा, रोका गया ट्रैफिक

शिमला, 21 जुलाई : प्रदेश की राजधानी को अप्पर शिमला व किन्नौर से जोड़ने वाली ढली टनल को यातायात के लिए रोक दिया गया है। सुरंग पर लैंडस्लाइड का खतरा होने के चलते शिमला पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर तत्काल प्रभाव से आवाजाही को रोक दिया है। सुरंग के ऊपर बने मकान से निरंतर मिट्टी व पत्थर गिर रहे है। इस कारण संजौली से ढली टनल तक यातायात रोक दिया गया है। पुलिस ने सुझाव दिया है कि ढली-संजौली बाईपास का इस्तेमाल करें।

ढली को जोड़ने के लिए नई सुरंग का निर्माण भी किया जा रहा है, सितंबर 2022 में सुरंग के दोनों छोर मिल गए थे। 170 दिन में 150 मीटर लंबी टनल में खुदाई का काम पूरा किया गया था। टनल की खुदाई विदेशी तकनीक से किया गया था। खुदाई के दौरान टनल के भीतर भूस्खलन नहीं हुआ था और न ही पहाड़ी पर बने मकानों को कोई आंच आई थी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *