Himachal Tonite

Go Beyond News

शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों हेतू काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को

1 min read
ऊना, 7 नवम्बर –  प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला ऊना में शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों बैच वाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अंब, बंगाणा व हरोली द्वारा जिन अभ्यार्थियों के नाम बैच आधार पर भरने के लिए प्रायोजित किए गए है उनकी काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना और उप रोजगार कार्यालय अम्ब तथा 18 नवम्बर को रोजगार कार्यालय बंगाणा व हरोली के काउंसलिंग आयोजित होगी।
उप निदेशक ने बताया कि जिला ऊना में 8 पद सामान्य श्रेणी, ईडब्ल्यूएस के 3 पद, ओबीसी श्रेणी में 3 पद, ओबीसी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 1 पद, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1 पद, एससी श्रेणी में 4 पद, एससी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 1 पद और एसटी श्रेणी में 1 पद भरा जाएगा। उन्होंने बतााय कि अभ्यार्थियों की सूची, बायॉडाटा फॉम्र तथा काउंसलिंग की सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइटwww.ddeeuna.in  उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थियों को कॉल लैटर भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त पदों के संबंधित बैच से संबंध रखने वाले यदि किसी अभ्यर्र्थी का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय द्वारा नहीं भेजा गया है, तथा संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वे अभ्यर्थी भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी केवल अपने गृह जिला में ही काउंसलिंग में भाग ले सकता है तािा उन्हें अपने गृह जिला में ही समस्त 12 जिलों की प्राथमिकताएं देनी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *