Himachal Tonite

Go Beyond News

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग संवेदनशीलता से करें कार्य – डाॅ. राजीव सैजल

1 min read

बिलासपुर 11 अप्रैल – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने जिला बिलासपुर में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए विधायक सुभाष ठाकुर, उपायुक्त रोहित जम्वाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रकाश दडोच तथा अन्य प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग संवेदनशीलता से कार्य करें ताकि कोरोना पीड़ित रोगियों को राहत प्रदान की जा सके।
इस अवसर पर होम आईसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों के लिए किस प्रकार की व्यवस्थाएं है, उनकी सही ढंग से देखभाल हो रही है, दवाईयों का स्टाॅक पर्याप्त है इत्यादि विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की।
उन्होंने होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों के साथ व्यक्तिगत रूप से बात भी की तथा घुमारवीं और बिलासपुर अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जांच की। डीसीसीसी बिनोला में रह रहे लोगों से भी व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी सही तरीके से देखभाल हो रही है, सफाई की भी समुचित व्यवस्था है, किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है जिस पर उन्होंने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट किया।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि माह फरवरी में प्रदेश में कोरोना के मात्र 417 मामले शेष बचे थे। उसके उपरांत निरंतर मामलों में बढ़ौतरी हुई है और वर्तमान में 34500 के करीब पहंुच चुकी है जोकि यह चिंता विषय है। सरकार पूरी सजगता और सर्तकता के साथ इस खतरे से निपटने के लिए प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *