Himachal Tonite

Go Beyond News

दिवाली पर डिपुओं में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मिलेगी ज्यादा चीनी

शिमला :

दिवाली पर सस्ते राशन उपभोक्ताओं को डिपुओं में प्रति कार्ड आधा किलो (500 ग्राम) चीनी मिलेगी। इससे पहले दीवाली के महीने में उपभोक्ताओं को प्रति व्यक्ति 100 ग्राम चीनी दी जाती थी लेकिन इस बार सरकार ने इसे प्रति कार्ड 500 ग्राम कर दिया है। यह अतिरिक्त कोटा नवम्बर माह के कोटे में उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसके लिए विभाग ने डिपो संचालकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मौजूदा समय में डिपुओं में प्रति व्यक्ति 500 ग्राम चीनी मिलती है, ऐसे में दीवाली कोटे में अब 1 कार्ड वाले व्यक्ति को भी 500 ग्राम अधिक और 6 सदस्यों वाले कार्ड उपभोक्ता को भी 500 ग्राम ही अधिक चीनी मिलेगी। इससे पहले जिन परिवारों में पहले 6 सदस्य होते थे उन्हें दीवाली कोटे की प्रति व्यक्ति 100 ग्राम चीनी मिलने पर 600 ग्राम चीनी मिलती थी, ऐसे में अधिक 6 सदस्य कार्ड उपभोक्ताओं को 100 ग्राम चीनी कम मिलेगी। प्रदेश सरकार एपीएल व एनएफएसए उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर चीनी उपलब्ध करवा रही है, जबकि टैक्सपेयर उपभोक्ताओं को बाजारों से मात्र 1 रुपए सस्ती ही चीनी उपभोक्ताओं को डिपुओं में मिल रही है।

बाजारों में चीनी 40 रुपए प्रतिकिलो बिक रही है। वहीं प्रदेश सरकार सबसिडी के साथ एपीएल उपभोक्ताओं को 30 रुपए किलो, बीपीएल व एनएफएसए परिवारों को 13 रुपए किलो और आयकर उपभोक्ताओं को 39 रुपए प्रतिकिलो चीनी डिपो में मिलती है, ऐसे में आयकर उपभोक्ताओं को छोड़कर अन्य सभी उपभोक्ताओं को सस्ती चीनी डिपुओं में दी जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *