Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस का हाथ, गुटबाज़ी के साथः वीरेंद्र कंवर

ऊना, अक्तूबर– ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के भीतर गुटबाज़ी हावी दिख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ पूरी तरह से गुटबाज़ी के साथ है। कांग्रेस के जिस नेता ने जिस उम्मीदवार को टिकट दिलाया है, वह सिर्फ उसी के प्रचार तक सीमित है और दूसरे चुनाव क्षेत्रों में जाने से परहेज कर रहे हैं। जिससे साफ पता चलता है कि कांग्रेसी नेता आपसी गुटबाज़ी में बुरी तरह से उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस के पास आज कोई सर्वमान्य नेता नहीं है। हर जिला से कोई न कोई कांग्रेस का नेता अपने आप को सबसे बड़ा नेता बता रहा है। इसलिए टुकड़ों में बंटी कांग्रेस पार्टी की इस उप चुनाव के साथ-साथ अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी हार निश्चित है।

कंवर ने कहा कि भाजपा एकजुटता के साथ उप चुनाव लड़ रही है और चारों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी होंगे। भाजपा की सोच राष्ट्रवादी एवं विकासवादी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पिछले लगभग चार वर्षों में सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है। भाजपा ने पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त शासन हिमाचल प्रदेश की जनता को दिया है तथा आज कांग्रेस के पास प्रदेश सरकार के विरुद्ध कोई मुद्दा नहीं है।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस के पास नेतृत्व का अभाव है। भाजपा ने जहां हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है, वहीं कांग्रेस पार्टी टुकड़े-टुकड़े गैंग के कन्हैया कुमार के सहारे अपना बेड़ा पार लगाने की कोशिश में है। ऐसे में प्रदेश के मतदाता कांग्रेस पार्टी को उप चुनाव में अच्छा सबक सिखाएंगे और कांग्रेस के उम्मीदवारों की हार निश्चित है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *