Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस की 1500 की गारंटी, अब हुई अलविदा : वंदना

1 min read

ठगा महसूस कर रही प्रदेश की 27 लाख महिलाएं

ऊना, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा की सुक्खू भाई ने केवल हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को ठगा है। हिमाचल प्रदेश की 27 लाख महिलाएं अपने आप को केवल मात्र ठगा महसूस कर रही है एम, जब सत्ता में आना था तो 1500 रू प्रति महीने का राग इस सरकार ने गया। पर उसके बाद जब सत्ता में आए तो अभी तक उसको लेकर कुछ भी नहीं किया केवल मात्र जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम इस कांग्रेस की सरकार ने किया है, रोना रोने वाली इस सरकार ने 1 साल में 14000 करोड़ का ऋण ले लिया और अब ठन ठन गोपाल होकर केवल मात्र दोषारोपण का कार्य कर रही है।

जब कांग्रेस विधानसभा का चुनाव लड़ रही थी तो इनके राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी और प्रदेश के नेता सुक्खू, अग्निहोत्री, सुंदर सिंह, नंद लाल, विक्रमादित्य, राजीव शुक्ला, भागेल, अवस्थी, विनय सभी ने कहा था कि अगर घर पर एक महिला होगी तो हर महीने उनके खाते में 1500 मिलेंगे, दो तो 3000, 3 तो 4500 और 4 तो 6000 मिलेंगे। अब तो इन सभी नेताओं की हवा गुल हो गई है।

कांग्रेस सरकार के समय देवभूमि में महिला सुरक्षा का मुद्दा जैसे ‘गौण’ है। पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में महिला अपराध के आंकड़े बढ़ रहे हैं। साल 2014 में सूबे में दुष्कर्म के 284 मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2023 में यह आंकड़ा 344 पहुंच गया। वर्ष 2024 में अब तक यह संख्या 51 है। वर्ष 2014 में महिला अपहरण के 243 मामले दर्ज किए गए थे, 2023 में यह आंकड़ा 344 रहा। इस साल अब तक 56 मामले दर्ज हो चुके हैं। इन आंकड़ों से महिला सुरक्षा को लेकर जो तस्वीर सामने आ रही है, उसे सुखद नहीं कहा जा सकता है।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री और उनके नेता हिमाचल प्रदेश में मारधाड़ बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और उनके बयान तो ऐसे होते हैं जैसे अभी दंगे करवा देंगे। हिमाचल प्रदेश के इतिहास ने कभी भी किसी ने इस प्रकार का मुख्यमंत्री नहीं देखा को बोलने से पूर्व सोचता नहीं और बोलने के बाद रुकता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *