Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस सत्ता में आते ही लोगों की समस्यों को करेगी दूर – विक्रमादित्य

1 min read
शिमला,13 जुलाई कांग्रेस  विधायक विक्रमादित्य सिंह ने विधायक आपके द्वार घार जनोल में शिरकत करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना उनका मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा है कि किसी भी समस्या के लिये उनके घर हॉली लॉज के दरवाज़े हमेशा खुले है।उन्होंने कहा कि जो प्रेम व सेवाभाव वीरभद्र सिंह पीछे छोड़ कर गए है उसी विरासत को वह आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रहें है।
विक्रमादित्य सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि भाजपा की जम विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होना है।उन्होंने कहा कि भाजपा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कभी कोई बात नही करती।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही लोगों की समस्यों को दूर करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करते हुए उनकी पुरानी पेंशन को लागू करेगी।
विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान क्षेत्र की लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया।
विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की विभिन्न मांगों को स्वीकृति करते हुए 10 लाख के विकास कार्यो की स्वीकृति भी प्रदान की

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *