Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस सत्ता में आते ही 10 दिनों के भीतर कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन लागू करेगी – प्रतिभा

1 min read
शिमला,1 अक्टूबर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही 10 दिनों के भीतर कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन लागू करेगी। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने व उनकी मांगों को पूरा करने में पूरी तरफ़ विफल रहें है। एक तरह मुख्यमंत्री कहते है कि केंद्र की मदद से कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन लागू करने का प्रयास करेंगे तो दूसरी तरफ़ इसे असंभव बता रहें है।
प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा है कि वह चुनावों के समय लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने न तो युवाओं की समस्याओं को  गंभीरता से देखा और न ही कर्मचारियों की मांगों पर कभी कोई विचार किया। उन्होंने कहा कि आज बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों के जीवन पर विपरीत असर डाला है,सरकार की ओर से किसी भी वर्ग को कोई राहत नही दी गई।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं की अधिकारियों व कर्मचारियों को कथित तौर पर धमकाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि चुनावों में अपनी हार देख भाजपा के नेता बोखलाहट में है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार की फिजूलखर्ची ने  प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अस्त व्यस्त कर प्रदेश को 70 हजार के कर्ज में डुबो दिया है। आज मुख्यमंत्री अपने दौरों में बगैर किसी बजट प्रावधान के घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि चूंकि अब जल्द ही आदर्श आचार संहिता लगने वाली है ऐसे में मुख्यमंत्री की यह सब घोषणाएं जुमले ही साबित होंगे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली भाजपा के दोनों इंजन फेल हुए है। केंद्र से प्रदेश को ऐसी कोई भी मदद आज दिन तक नही मिली,जिससे प्रदेश में बढ़ते कर्ज से कोई राहत मिलती।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही प्रदेश के लोगों से किये अपने किसी भी वादों को पूरा किया और न ही केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी घोषणाओं को पूरा किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर न तो मंडी का एयरपोर्ट ही बना सकें और न ही प्रदेश में रेलवे का कोई विस्तार करवा सके। नितिन गडकरी की राष्ट्रीय राज मार्गो की घोषणाएं भी जुमले ही साबित हुए।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही अपनी चुनावी वादों को अक्षरशः लागू कर इसे अपनी नीति दस्तावेज बना कर लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *