Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदेश में आगामी सरकार कांग्रेस की बनेगी – रिंकू वर्मा

1 min read
शिमला,22 सितंबर. कुसम्पटी ब्लॉक महिला कांग्रेस की एक बैठक आज जुन्गा में अध्यक्ष रिंकू वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये महिलाओं की भागीदारी पर विशेष रूप से चर्चा हुई। बैठक में विधायक अनिरुद्ध सिंह को भारी मतों से जिताने की रणनीति पर दिशानिर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिस भी महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना होगा।
रिंकू वर्मा ने इस दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में अनिरुद्ध सिंह के पक्ष में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में आगामी सरकार कांग्रेस की बनेगी।उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए अनिरुद्ध सिंह ने इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किये है और उनके हाथों को मजबूत करना अब उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध सिंह की जीत इस क्षेत्र के लोगों की विशेष रूप में महिलाओं की जीत होगी क्योंकि उन्होंने महिला मंडलो के साथ साथ महिला कल्याण के प्रति विशेष योगदान दिया है। उन्होंने भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने को भी कहा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भाजपा की नीतियों का परिणाम है और प्रदेश को भाजपा के इस कुशासन से लोगों को मुक्ति दिलानी है।
 बैठक में अन्यों के अतिरिक्त मधु कवंर,रेखा ठाकुर,नेहा ठाकुर,प्रिया जिन्हा,कबिता,बीडीसी सदस्य उर्मिला,रीना, सुमन,अनु,रेणु,कमलेश ,माया,सीता,सरिता,सुचित्रा, राधा,निशा,विनीता, आशा,ज्योति,लीला,निशा,भूपराम के अतिरिक्त कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *