Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से शिमला नगर निगम में आएगीः प्रतिभा

शिमला 03 मई – हिमाचल की कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए कहा है कि नगर निगम शिमला के चुनावों में अपनी संभावित हार देख कर वह कांग्रेस सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं।
श्रीमती सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से शिमला नगर निगम में आ रही है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है इसलिए उसे न तो कांग्रेस पर ही और न ही सरकार पर कोई बेबुनियाद आरोप लगाने चाहिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *