Himachal Tonite

Go Beyond News

देश को शिखर पर ले जाने का पूरा श्रय कांग्रेस को – महेंद्र जोशी

1 min read

शिमला,21 फरवरी – अखिल भारतीय कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी महेंद्र जोशी ने कांग्रेस महिला शक्ति का आह्वान किया है कि वह देश,प्रदेश की समस्याओं बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर महिलाओं की प्रखर आवाज बनकर सामने आए।उन्होंने कहा कि देश प्रदेश आज जिन गंभीर चुनोतियों से गुजर रहा है वह बहुत ही चिंता का विषय है।

आज प्रदेश महिला कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा अपने सम्बोधन में जोशी ने प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए समय समय पर महिला सम्मेलन आयोजित किए जाने चाहिए।उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया इतना सशक्त हो गया है कि इसकी पहुंच दूरदराज के गांव तक बड़ी ही सुगमता से पहुंच रही है।देश मे यह दूरसंचार क्रांति कांग्रेस के नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की ही है जो आज घर घर तक पहुंची है।उन्होंने कहा कि भाजपा देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश को शिखर पर ले जाने का पूरा श्रय कांग्रेस को ही जाता है।उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस से 70 सालों का हिसाब मांगती फिर रही है उन्हें महिला सम्मेलनों में इसका पूरा जवाब दिया जाना चाहिए।इसके लिए महिला कांग्रेस को अपनी पार्टी के इतिहास व देश के विकास में उसके योगदान की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

जोशी ने कहा कि आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि उन्हें पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों की पूरी जानकारी मिल सकें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी ही नही विचारधारा भी है,जिसमें उन्हें अधिक से अधिक महिलाओं को अपने साथ जोड़ना है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस एकजुटता के साथ केंद्र सरकार की जनविरोध नीतियों व निर्णयों के डट कर विरोध कर रही है।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ महिला कांग्रेस में अपनी आवाज बुलंद की है।महिला अधिकारों के प्रति महिला कांग्रेस समय समय पर अपने कार्यक्रम आयोजित करती रही है।

प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि प्रदेश में महिला कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रमों को बखूबी पूरा किया है।शिमला ही नही प्रदेश के अन्य जिलों सहित दूरदराज के क्षेत्रों में भी महिला कांग्रेस की आवाज समय समय पर गूंजी है जिसके लिए प्रदेश महिला कांग्रेस बधाई की पात्र है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *