Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता

शिमला 11 मार्च करसोग ब्लॉक कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से भेंट कर उन्हे प्रदेश में हुए मंडी ससंदीय चुनाव क्षेत्र सहित तीन विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर बधाई देते ढोल नगाड़े बजाते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओ ने कहा कि वह चनाव परिणाम के बाद शिमला नही आ पाए थे, इसलिए उन्हें आज यहां आने का मौका मिला है।
राठौर ने इस दौरान करसोग के इस प्रतिनिधिमंडल का उनकी हौसला अफजाई के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की एकजुटता का ही परिणाम है जो पार्टी ने अपनी जीत हासिल की।उन्होने कहा इसी एकजुटता के साथ हमें आगे बड़ना है और इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करनी है।
राठौर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह कांग्रेस की सदस्यता अभियान में तेजी लाते हुए पार्टी के साथ ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं।उन्होने कहा कि इससे प्रदेश में पार्टी संगठन को ओर मजबूती मिलेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *