Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस का नेता जन्म से बनता है, पर भाजपा का नेता कर्म से बनता है : अविनाश

शिमला, दिसंबर 27 –भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला आगमन पर पीटरहॉफ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

प्रभारियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।
उसके उपरांत भाजपा प्रभारी, सह प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के सफल 3 वर्ष कल पूरा होने जा रहे हैं और इस कार्यक्रम को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा विकास की गति को और तेजी से बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन रहेगा, भाजपा का कार्यकर्ता पूरी तरह चार्ज है और यह चुनाव 2022 के लिए सेमीफाइनल होगा। हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार ने जनता की सेवा की है और जनता ऐसे सेवा कार्यों पर जल्द ही मुहर लगाएगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ईमानदार सरकार है और अभी तक ईमानदारी से कार्य किया है इस कार्य के सरकार को सौ ने सौ नंबर।

उन्होंने कहा कांग्रेस का नेता जन्म से बनता है, पर भाजपा का नेता कर्म से बनता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *