Himachal Tonite

Go Beyond News

7 वार्डों में से 4 पर कांग्रेस का कब्जा, 2 BJP, 1 पर CPIM काबिज

1 min read

नगर नगम शिमला चुनाव को लेकर हुए मतदान की मतगणना शुरू हो गई है, जिसके नतीजे सामने आ रहे हैं। अभी तक 34 वार्डों में कुल 7 वार्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें कांग्रेस ने 4, भाजपा ने 2 और सीपीआईएम ने 1 वार्ड से जीत हासिल की है। वहीं अन्य वार्डों की मतगणना जारी है, जिनके नतीजे भी थोड़ी देर में आपके सामने होंगे।

  1. भराड़ी वार्ड से भाजपा की मीना चौहान विजयी घोषित की गईं हैं।
  2. रुल्दूभट्टा वार्ड से भाजपा की सरोज ठाकुर ने जीत हासिल की है।
  3. कैथू वार्ड से कांग्रेस की कांता सुयाल विजयी घोषित की गईं हैं।
  4. अनाडेल वार्ड से कांग्रेस ने जीत हासिल की है।
  5. समरहिल वार्ड से सीपीआईएम के कपिल शर्मा विजयी घोषित हुए हैं।
  6. टूटू वार्ड से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज ने जीत हासिल की है।
  7. मज्याठ वार्ड से कांग्रेस की अनीता शर्मा विजयी घोषित की गई हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *