Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं से किये गए वादे को नकारा – अविनाश राय खन्ना

1 min read

हिमाचल भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश सरकार के कार्यों की जमकर भर्त्सना की और प्रदेश की जनता के ऊपर थोपे जा रहे अनर्गल फैसलों पर बाज़ आने की सलाह दी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को “नारी शक्ति वंदन” सम्मान देकर सँवारा है वहीं हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं से किये गए वादे को नकारा है । उन्होंने कहा कि जनता से ठगी कर सरकार बनाना प्रदेश के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण क्षण था । प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सत्ता की लोभी कांग्रेस ने हर बार जनता को लुभावने प्रलोभन देकर गुमराह किया है जिसके लिए प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नही करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाली योजनाओं और आर्थिक मदद की भी मौजूदा कांग्रेस सरकार कभी सराहना तक नहीं करती बल्कि अपनी डफली अपना ही राग अलापती है और सीधी साधी जनता को गुमराह करने का अपराध करती रही है। छः बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने 2012 में सत्ता हथियाने के लिए युवाओं को 1000 से से लेकर 1800 रुपये तक बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया था और आज भी मौजूद कांग्रेस सरकार ने झूठी गारण्टीयां देकर सता को हथियाया है । उन्होंने कहा की विकास नहीं छलावा है, कांग्रेस पार्टी बहकावा है। भाजपा ने जयराम ठाकुर के कार्यकाल में उद्भित काम किया और 1000 से ज्यादा सस्थान खोले जो इस सरकार ने बंद कर दिए। जनता मांगे हिसाव क्यों किया है विश्वासघात।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *