कांग्रेस मंत्रिमंडल का गठन भी पांच साल बाद चुनाव से ठीक पहले होगा: जयराम
1 min read
शिमला दिसंबर 19: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि जनता को गुमराह करके सत्ता में आई कांग्रेस अब वादों से मुकरने लगी है।
ठाकुर ने साथ ही कहा कि जहां एक ओर कांग्रेस ने सरकार बनते ही 10 दिन के भीतर सभी वादे पूरे करने की बात कही थी आज समय आने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कह रहे हैं कि हम पांच साल में कभी भी गारंटियां पूरी करेंगे। व्यंग करते ठाकुर ने कहा कि लगता है मंत्रिमंडल का गठन भी पांच साल बाद चुनाव से ठीक पहले होगा।

