Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस श्वेत पत्र लाए हम चर्चा के लिए तैयार: जयराम

शिमला, 02 मार्च – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार विधानसभा में श्वेत पत्र लाने की बात कर रही है जिसका वह स्वागत करते हैं और इस पर खुली चर्चा करने को तैयार है।
श्री ठाकुर ने कहा कि वह पुन: स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि जो आंकड़े कांग्रेस नेता जनता के समक्ष पेश कर रहे हैं, वह पूर्ण रूप से गलत है। अगर सत्ता में रहते किसी पार्टी ने राज्य में सबसे ज्यादा ऋण लिया है, तो वह कांग्रेस है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सरकार चलाते तीन माह हो गए हैं और अभी तक राज्य में कोई भी नया कार्य नहीं हुआ है। उन्हें भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय राज्य में कुछ नया करके दिखाना चाहिए। कांग्रेस की सरकार जब से बनी है, राज्य में विकास ठप है। शिमला में विकास कार्य रोक दिये गये हैं। कांग्रेस को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पर विराम लगाते हुए विकास पर बात करनी चाहिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *