हिमाचल में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी: अग्निहोत्री
शिमला, 27 अप्रैल – हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार की तरह ही नगर निगम चुनाव भी तीन चैथाई बहुमत से जीत दर्ज करेंगी।
आज यहां पत्रकार वार्ता में श्री अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने चुनाव नहीं करवाए यह पहली दफा हुआ कि कोई सरकार चुनाव का साहस नहीं करवा पाई। भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

