Himachal Tonite

Go Beyond News

गोबिंद सागर झील में जल क्रीडाओं के लिए अंदरौली में बनेगा कॉम्पलेक्सः राघव शर्मा

1 min read

ऊना (22 फरवरी)– कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलेपमेंट सोसाइटी (केटीडीएस) की एक बैठक आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि अंदरौली में गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं के आयोजन के लिए वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाएंगी। उन्होंने वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के प्रारूप को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

डीसी ने कहा कि बुनियादी सुविधाएं जुटाने तथा गोबिंद सागर झील में बोटिंग व जल क्रीड़ाओं को शुरू करने की प्रक्रिया एक साथ चलेंगी। सभी प्रस्ताव तैयार करके ग्रामीण विकास तथा पर्यटन विभाग को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से किए जाएं और सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी कार्य योजना तैयार करें। मनरेगा के माध्यम से भूमि को विकसित किया जाएगा तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण होगा।

राघव शर्मा ने कहा कि केटीडीएस को गोबिंद सागर झील में बोटिंग व जल क्रीड़ाएं गतिविधियां करने के लिए बीबीएमबी से अनुमति मिल गई है। गोबिंद सागर झील में सभी गतिविधियां संचालित करने के बारे में भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बोटिंग तथा साहसिक पर्यटन के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *