Himachal Tonite

Go Beyond News

लोक निर्माण विभाग के विंटर फील्ड शिमला में धांधली की राज्यपाल से शिकायत

1 min read

शिमला । लोक निर्माण विभाग के विंटर फील्ड डिवीज़न संख्या 1 में पुरानी गाड़ियों की नीलामी के लिए आज निविदा मांगी गयी थी जिसे 11 बजे प्रातः एक्स इ एन के दफ्तर में जमा करना था परन्तु वहां पर पहले से ही दफ्तर के कर्मचारियों व अधिकारीयों ने मिली भगत से किसी भी निविदा करता को निविदा नहीं डालने दी ।
एक्स इ एन के कार्यालय में निविदा जमा करने गए घनाटी के अजय कुमार ने बताया की उन्होंने पुरानी गाड़ी खरीदने के लिए 50 हजार की एफ डी बना कर निविदा फार्म भरा था परन्तु उन्हें यह फार्म दफ्तर के कर्मचारियों ने बॉक्स में नहीं डालने दिया और उनके साथ धक्का मुक्की व बदसलूकी की ।

अजय कुमार ने राज्यपाल को पत्र लिख कर लोक निर्माण विभाग के इस व्यवहार की शिकायत की है तथाकथित इस धांधली की जाँच की मांग की है ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *