Himachal Tonite

Go Beyond News

सीएम लेंगे कोरोना की स्थिति का जायजा

1 min read

मंडी, 11 अप्रैल- मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर कोविड-19 की दूसरी लहर से उत्पन स्थिति से निपटने के लिए 12 अप्रैल को मंडी में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। यह जानकारी देते हुए सहायक उपायुक्त संजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री 12 अप्रैल को प्रात: 10 बजे मंडी पहुंचेंगे। वे 11 बजे उपायुक्त सभागार में जिला में कोविड 19 की स्थिति की समीक्षा के अलावा वीडियो कॉंफ्रेंस के जरिए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कोरोना से बचाव व रोकथाम में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री का सायं पौने 5 बजे शिमला प्रस्थान का कार्यक्रम है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *