Himachal Tonite

Go Beyond News

स्क्रब टाइफस से बचने के लिए घरों के आस-पास उगी घास को साफ करें

बिलासपुर 2 जून – मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के साथ-साथ अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि आने वाले बरसात के मौसम में स्क्रब टाइफस फैलने का खतरा बढ़ जाता है। कोविड के साथ-साथ इसकी जानकारी भी आम जनता को होनी आवश्यक है ताकि इस बीमारी से समय रहते बचा जा सके।

उन्होंने बताया कि स्क्रब टाइफस एक रिकेटसिया नामक जीवाणु से से फैलता है जो कि पिसुओं में पाया जाता है। संक्रमित पिसू व जंगली चूहें घरों के आस-पास उगी घास व खेतों में से घरों में आ जाते हैं और संक्रमित पिसू स्वस्थ आदमी को काटता है और स्क्रब टाइफस फैलाता है। इससे बचने के लिए उन्होंने बताया कि हमें घरों के आस -पास उगी घास पतवार को साफ कर देना चाहिए, घरों के अन्दर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए व पिसुओं को मारने के लिए घरों में किटनाशक का छिड़काव करना चाहिए, साथ में अपनी व अपने कपड़ों की सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। खेतों में काम करते समय शरीर को पूरे ढके हुए कपड़े पहनने चाहिए तथा पैरों को पूरे ढकने वाले जूते पहनने चाहिए।

उन्होंने वताया कि स्क्रब टाइफस वाले मरीज को 104 से 105 ड्रिग्री तक का बुखार होता है, जोड़ों में दर्द, गर्दन, बाजुओं के निचले भाग व कुल्हों में गिल्टियां होना इसके लक्षण होते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरन्त नजदीक के स्वाथ्य केन्द्र जाकर डाॅक्टर को दिखाएं, अपनी मर्जी से दवा न खाएं।
उन्होंने सभी को सलाह दी कि बताए गए बचाव के तरीकों पर अमल करें और अपने-आप को स्क्रब टाइफस से बचाएं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *