Himachal Tonite

Go Beyond News

ढांड़ा फार्म पर पर्यावरण माह के साथ स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

1 min read

भा.कृ.अनु.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, शिमला पर दिनांक 23.06.2022 को इस केंद्र के ढांड़ा फार्म पर पर्यावरण माह के साथ एक स्वच्छता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुशाल राज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, जिला परिषद, शिमला के रहे,  जिन्होंने केंद्र के अध्यक्ष डॉ. कल्लोल कुमार प्रमाणिक, डॉ. अरूण कुमार शुक्ला, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी, बागवानी फार्म ढांडा की मौजूदगी में स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । इस स्वच्छता कार्यक्रम में इस केंद्र के तकनीकी, कुशल सहायी कर्मचारियों तथा निविदा कर्मियों ने भी बढचढ कर भाग लिया । इस स्वच्छता कार्यक्रम के तहद फार्म कार्यालय, गलास हाउसों के आस-पास, सडक के आस-पास एवं आवासीय परिसर के आस पास साफ-सफाई, झाडियों इत्यादि को काटा गया । इस कार्यक्रम के अंत में श्री कुशाल राज शर्मा से भी पौधारोपण करवाया गया । उन्होंने इस आतिथ्य के लिये इस केंद्र के अध्यक्ष, डॉ. कल्लोल कुमार प्रमाणिक का आभार प्रकट किया तथा धन्यावाद दिया ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *